पिकअप पर लदे तस्करी के 116 कार्टून चाइनीज सेब बरामद

NewsSaga Desk

अररिया | बिहार -नेपाल की सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी एच समवाय डुबाटोला के जवानों को द्वारा पिकअप पर लदे तस्करी के चाइनीज सेब को बरामद किया।

एसएसबी जवानों ने डुबाटोला भारतीय सीमा में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-173 के नजदीक लगभग तीन किलोमीटर भारत साइड में कार्रवाई की। रविवार को एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने यह जानकारी दी। मामले में तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। तस्करी का जब्त सामना 116 कार्टून चाइनीज सेब उठ पीकअप के साथ गिरफ्तार एक तस्कर को फारबिसगंज कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया है ।

पिकअप पर लदे चाइनीज सेब को नेपाल से भारत के तरफ लाया जा रहा था। जिसे सशस्त्र सीमा बल की विशेष नाका टीम द्वारा जब्त किया गया।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More