मैनचेस्टर टेस्ट: वॉशिंगटन- जडेजा की शतकीय साझेदारी पर बोले स्टोक्स-“सिर्फ रन नहीं, टीम को संकट से निकालना मायने रखता है”

News Saga Desk

मैनचेस्टर। मैनचेस्टर टेस्ट का अंतिम दिन भारतीय टीम के लिए बेहद खास रहा। वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने पांचवें दिन लंच से पहले क्रीज पर मोर्चा संभाला और 55.2 ओवर तक डटे रहकर 203 रन की साझेदारी की। इस दमदार साझेदारी ने भारत को हार से बचा लिया और सीरीज 2-2 पर खत्म होने की उम्मीदें बरकरार रखीं।

हालांकि जब मैच के अंतिम घंटे में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ड्रॉ का प्रस्ताव दिया, उस समय जडेजा 89 और सुंदर 80 रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। टीम इंडिया ने प्रस्ताव ठुकरा दिया और आगे बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों खिलाड़ियों ने शतक पूरे किए – जडेजा का यह पांचवां टेस्ट शतक था और वॉशिंगटन का पहला। मैच के बाद स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जिस तरह से इन दोनों ने बल्लेबाज़ी की, वो शानदार था। उन्होंने हमारी बढ़त को खत्म किया और भारत को मुश्किल स्थिति से निकाला। शतक बने या नहीं, इसका असर नहीं पड़ता – टीम को संकट से निकालना सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो रूट और हैरी ब्रूक को गेंदबाज़ी सौंपना एक रणनीतिक फैसला था, क्योंकि 257 ओवर फील्डिंग करने के बाद वे अपने प्रमुख गेंदबाज़ों को ओवल टेस्ट से पहले आराम देना चाहते थे। स्टोक्स ने कहा, “हमें पता था कि अब केवल एक ही नतीजा संभव है – ड्रॉ। ऐसे में मैं अपने प्रमुख गेंदबाज़ों को जोखिम में नहीं डाल सकता था।,”

भारत की ओर से प्रतिक्रिया और भी भावनात्मक रही। पूर्व बल्लेबाज़ गौतम गंभीर और मौजूदा कप्तान शुभमन गिल ने दोनों बल्लेबाज़ों के शतक को पूरी तरह जायज़ ठहराया। गंभीर ने कहा, “अगर कोई खिलाड़ी 90 या 85 पर है और उसने इतनी मेहनत की है, तो क्या वो शतक डिज़र्व नहीं करता? अगर इंग्लैंड के बल्लेबाज़ होते तो क्या वो भी वैसे ही बाहर आते?”

कप्तान शुभमन गिल ने ड्रॉ को टीम के लिए “सीखने का मौका” बताया। उन्होंने कहा, “पहली बार इस सीरीज में हमें शुरू से ही दबाव में रहना पड़ा। पांचवें दिन की पिच पर हर गेंद एक घटना जैसी थी। हमने तय किया था कि गेंद दर गेंद खेलना है और मैच को जितना हो सके, खींचना है।” अब सीरीज 2-1 की स्थिति में है और भारत को आखिरी टेस्ट जीतकर इसे 2-2 से बराबर करने का मौका मिलेगा।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More