इंडिया चैंपियंस खिलाड़ी का बड़ा बयान: ‘देश कभी नहीं झुकेगा’, IND vs PAK मैच बॉयकॉट पर दी प्रतिक्रिया

News Saga Desk

नई दिल्ली। World Championship of Legends 2025 के सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज यानी 31 जुलाई को होना था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह, हरभजन सिंह, शिखर धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया।

इस वजह से भारत-पाक मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया और पाकिस्तान को फाइनल में बिना मुकाबला खेले ही सीधे प्रवेश मिल गया क्योंकि वे अंकतालिका में शीर्ष पर थे। इंडिया चैंपियंस की टीम के एक सदस्य ने कहा कि देश से ऊपर कुछ भी नहीं है और इसलिए उन्हें इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर फाइनल में भी पाकिस्तान से मुकाबला होता, तो वे फिर भी नहीं खेलते।

Ind vs Pak मैच रद्द होने पर India Champions ने क्या कहा?

भारत-पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच चल रहे तनाव की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से हुई। जहां पहलगाम हमले के दौरान 5 आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें ज्यादातर लोग हिंदू थे, जबरि एक ईसाई पर्यटक और एक स्थानीय मुस्लिम शख्स भी मारा गया था।

उसके बाद भारतीय सेना की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी अस्वस्थ राजनैतिक स्थिति है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिलहाल दोनों टीमों के बीच 14 सितंबर को एशिया कप और महिलाओं के 6 अक्टूबर को ICC विश्व कप में मुकाबले खेले जाने हैं, लेकिन ये मैच भारत नहीं खेलेगा ऐसी कोई अभी तक कंफर्म घोषणा नहीं हुई।

लेकिन एशिया कप से पहले WCL 2025 के सेमीफाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया। इससे पाकिस्तान को फायदा हुआ और वह WCL 2025 के फाइनल में पहुंच गया। इस फैसले से भले ही भारत चैंपियंस को WCL 2025 KS फाइनल का टिकट न मिल पाया हो, लेकिन टीम के एक सदस्य ने साफ किया कि खिलाड़ियों को कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि देश से ऊपर कुछ नहीं।

इंडिया चैंपियंस के एक खिलाड़ी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से नाम न छापने की शर्त पर कहा, 

“हम पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल (Ind vs Pak) नहीं खेल रहे। हमारे लिए सबसे पहले देश और राष्ट्र आता है, बाकी सब बाद में। भारत के लिए कुछ भी। हम भारतीय टीम के गर्वित सदस्य हैं। हमने भारतीय झंडा अपनी जर्सी पर लगाने के लिए कड़ी मेहनत की है और इसे कमाया है। हम कभी भी अपने देश को नीचा नहीं दिखाएंगे। भारत माता की जय”।

उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि अगर फाइनल में भी भारत का सामना पाकिस्तान से होता, तब भी यही फैसला लिया जाता। हम सभी भारतीय एक सोच पर हैं।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More