हॉकी इंडिया ने ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट डॉ. वीसे पेस के निधन पर जताया शोक

News Saga Desk

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी के सुनहरे दौर के करिश्माई मिडफील्डर और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे डॉ. वीसे पेस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 80 वर्षीय डॉ. पेस ने खेल के मैदान के साथ-साथ खेल विज्ञान के क्षेत्र में भी अद्वितीय योगदान दिया और अनगिनत खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को प्रेरित किया।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने आज जारी शोक संदेश में कहा,”आज हॉकी इंडिया के लिए बेहद दुख का दिन है। डॉ. पेस का निधन भारतीय हॉकी के एक सुनहरे युग का अंत है। म्यूनिख ओलंपिक का मेडल उनकी धैर्य और दृढ़ निश्चय का प्रमाण है। मुझे उनसे कुछ बार मिलने का अवसर मिला और हमेशा उनके खेल के प्रति जुनून से प्रेरणा मिली। वह देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक थे। हम हॉकी इंडिया की ओर से उनकी पत्नी जेनिफर, बेटे लिएंडर और पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा,”हॉकी इंडिया की ओर से हम लिएंडर, उनकी मां और पूरे परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। खेल और खेल विज्ञान में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।”

डॉ. वीसे पेस का जन्म अप्रैल 1945 में गोवा में हुआ था। वह खेल और शिक्षा दोनों में उत्कृष्ट रहे। हॉकी के अलावा उन्होंने डिविजनल क्रिकेट, फुटबॉल और रग्बी में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। रग्बी के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें 1996 से 2002 तक इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन का अध्यक्ष बनाया। वह स्पोर्ट्स मेडिसिन के डॉक्टर थे और कोलकाता क्रिकेट एंड फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष भी रहे। उनके बेटे टेनिस स्टार लिएंडर पेस कई बार बता चुके हैं कि उनके पिता ने ही उन्हें ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का जुनून और प्रेरणा दी थी।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More