कमांडर आयुष रंजन के निधन पर एसोसिएशन ने जतायी संवेदना

News Saga Desk

रांची | भारतीय नौसेना के कमांडर आयुष रंजन (39) के आकस्मिक निधन पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने गहरी संवेदना जतायी है। गुरुवार को उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आज तड़के बेंगलुरु स्थित कमांड हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे रांची निवासी रिटायर्ड डीएसपी राय मनोरंजन प्रसाद एवं मीना राय के इकलौते पुत्र थे। नौसेना नेतृत्व की देखरेख में बेंगलुरु में ही उनकी अंत्येष्टि संपन्न हो रही है।

राय ने कहा कि कमांडर आयुष रंजन का निधन समाज और देश दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। समाज इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा।

उन्होंने बताया कि आयुष रंजन मूलतः बिहार के भरथुआ-कल्याणपुर के निवासी थे। उन्होंने लोयोला स्कूल, जमशेदपुर से शिक्षा प्राप्त कर भारतीय नौसेना में प्रवेश किया और देश सेवा में जीवन समर्पित किया। उनकी देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और समर्पण हमेशा नौजवानों प्रेरणा देगी।

Read More News

Read More