प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, अमित शाह पर साधा निशाना और बिहार के लिए किए बड़े वादे

News Saga Desk

पटना। प्रशांत किशोर, जन सुराज के सूत्रधार, ने सारण के अमनौर विधानसभा में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ में गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने सबको जमीन पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्हें बताना चाहिए कि फैक्ट्री गुजरात में क्यों लग रही है और बिहार का पलायन कब रुकेगा?

प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बिहार के लोगों की ताकत है कि मोदी जी, अमित शाह या राहुल गांधी सभी को जमीन पर आना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में फैक्ट्री कब लगेगी, जबकि गुजरात में फैक्ट्री लग रही है। उन्होंने कहा कि मढ़ौरा की चीनी मिल तभी शुरू हो सकेगी जब लोग इसके लिए वोट करेंगे। चीनी मिल बंद है और लोग वोट देकर मोदी को जिताए जा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल जितना फड़फड़ाना चाहते हैं, फड़फड़ा लें। कल पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौथा किस्त जारी करेंगे, तब सभी लोग धराशायी हो जाएंगे।

जनसभा में प्रशांत किशोर ने जनता से बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि जन सुराज की व्यवस्था बनी तो दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। साथ ही जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक लोग अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।

प्रशांत किशोर ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद सारण के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More