आर्चरी प्रीमियर लीग से खेल को फैंस के करीब लाने की उम्मीद: रिषभ यादव

News Saga Desk

नई दिल्ली | दो से 12 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली पहली आर्चरी प्रीमियर लीग में भारत और विश्व के शीर्ष आर्चर्स भाग लेंगे। विश्व और एशिया चैम्पियन रिषभ यादव इस लीग में भाग लेने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस प्रतियोगिता में पांच बार के ओलंपियन अमेरिकी आर्चर ब्रेडी एलिसन भी हिस्सा लेंगे।

यह लीग पहली बार आयोजित होने वाला मिक्स्ड टीम इवेंट है, जिसमें छह फ्रेंचाइजी—प्रिथ्वीराज योद्धा (दिल्ली), राजपूताना रॉयल्स (राजस्थान), काकतीय नाइट्स (तेलंगाना), माइटी मराठा (महाराष्ट्र), चेरो आर्चर्स (झारखंड) और चोला चीफ्स (तमिलनाडु)—एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी।

गुरुग्राम के रिषभ यादव, जो चोला चीफ्स की ओर से कंपाउंड मेन्स कैटेगरी में खेलेंगे, ने कहा, “आर्चरी प्रीमियर लीग हमारे खेल के लिए एक बड़ा कदम है। यह खिलाड़ियों को एक प्रमुख मंच देगा और आर्चरी को पूरे देश में फैंस के करीब लाएगा।”

रिषभ यादव ने हाल ही में ज्योति सुरेखा वेण्णम के साथ मिक्स्ड टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड (1431 अंक) भी बनाया और व्यक्तिगत रूप से 716 अंक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अगस्त 2025 में उन्होंने वर्ल्ड गेम्स में भारत का पहला व्यक्तिगत पदक जीतकर इतिहास रचा। उनके मार्गदर्शक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, यादव ने विश्व चैम्पियनशिप और एशिया चैम्पियनशिप में कई पदक जीते हैं।

रिषभ ने कहा, “लीग न केवल खेल को बढ़ावा देगी, बल्कि खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक की तैयारी का भी बेहतरीन मंच है। अधिक मैच खेलकर हम अनुभव हासिल कर सकते हैं। पिछले साल मिक्स्ड टीम इवेंट में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा, और अब हमारा ध्यान ओलंपिक पदक हासिल करने पर और मजबूत हो गया है।”

युवाओं के लिए यह भी उत्साहजनक है कि रिषभ एलिसन जैसे विश्व के शीर्ष आर्चर के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। रिषभ ने कहा, “ब्रेडी एलिसन के खिलाफ खेलना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव होगा। वह दुनिया के बेहतरीन आर्चर्स में से एक हैं।”

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More