टीम इंडिया ने स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीते 4 पदक

News Saga Desk

कुआलालंपुर (मलेशिया) | स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 16 से 20 सितंबर तक मलेशिया के कुआलालंपुर स्थित स्टेडियम जुआरा, बुकीत किआरा में आयोजित हुई, जिसमें 10 देशों के एथलीट्स ने भाग लिया।

भारत की चान्वी शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिला एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने सुजिता सुकुमारन के साथ जोड़ी बनाकर महिला युगल वर्ग में रजत पदक भी अपने नाम किया। वहीं, अंकित दलाल ने पुरुष एकल वर्ग में रजत पदक जीता और अमल बेजू के साथ मिलकर पुरुष युगल वर्ग में भी रजत हासिल किया।

भारत के उच्चायुक्त बीएन रेड्डी ने समापन समारोह में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस उपलब्धि पर स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष ने कहा, “हम अपने खिलाड़ियों की इस सफलता पर बेहद गर्व महसूस करते हैं। हमारे एथलीट्स ने साहस, धैर्य और टीम स्पिरिट का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। मैं पूरे दल को हार्दिक बधाई देती हूँ और मलेशिया स्थित भारतीय राजदूत तथा भारतीय समुदाय का विशेष आभार व्यक्त करती हूँ। यह उपलब्धि भारत भर के युवाओं को प्रेरित करेगी।”

इस प्रतियोगिता में कुल 10 देशों के 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 63 एथलीट और 17 यूनिफाइड पार्टनर्स शामिल थे।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More