मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4233 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

News Saga Desk

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने ₹4233 करोड़ की लागत से जनसुविधा एवं विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की सुविधा और ग्राम्य विकास को प्राथमिकता दे रही है। वे योजनाएँ जो सीधे गाँव और किसानों से जुड़ी हैं, उन्हें तेज़ी से पूरा कराया जाएगा।

663 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास, जिनका निर्माण ग्राम पंचायतों द्वारा ₹1823 करोड़ की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना अंतर्गत 1000 विवाह मंडपों का शिलान्यास, जिनका निर्माण ग्राम पंचायतों द्वारा ₹500 करोड़ की लागत से किया जाएगा। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर बाजार प्रांगण ₹40 करोड़ 46 लाख की लागत से निर्मित का उद्घाटन।

भवन निर्माण विभाग द्वारा ₹885 करोड़ की लागत से निर्मित 322 पंचायत भवन,

स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा ₹825 करोड़ की लागत से निर्मित 367 भवन तथा ग्राम पंचायतों द्वारा ₹160 करोड़ की लागत से निर्मित 140 पंचायत सरकार भवनों का लोकार्पण।

कृषि विभाग की इनपुट अनुदान योजना अंतर्गत, अगस्त 2025 की अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित 2 लाख 41 हजार से अधिक किसानों को ₹113 करोड़ से अधिक की राशि सीधे माध्यम से दी गई।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि इन योजनाओं से गाँवों की बुनियादी संरचना मजबूत होगी तथा किसानों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

साथ ही बसंतिक (रबी) महाभियान 2025 का शुभारंभ किया है।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More