अहमदाबाद टेस्ट : भारत जीत से 5 विकेट दूर, वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन लंच तक 66 रन पर खोए 5 विकेट

News Saga Desk

अहमदाबाद : यहां नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने सुबह के सत्र में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। भारतीय टीम अब जीत से 5 विकेट दूर है, जबकि वेस्टइंडीज को पारी की हार से बचने के लिए अभी भी 220 रन चाहिए।

भारतीय टीम ने आज सुबह कल के अपने स्कोर 5 विकेट पर 448 रन पर ही पारी घोषित कर दी।

286 रन से पिछड़ रही वेस्टइंडीज की टीम की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही। मोहम्मद सिराज ने तेग़ नारायण चंद्रपॉल (08) को 12 के कुल स्कोर पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। नीतिश रेड्डी ने स्कॉयर लेग पर चंद्रपॉल का बेहतरीन कैच पकड़ा।

इसके बाद रवीन्द्र जडेजा ने पहले जॉन कैंपबेल (14) और फिर ब्रैंडन किंग (05) को आउट कर वेस्टइंडीज का स्कोर 34 रन पर 3 विकेट कर दिया। कुलदीप यादव ने कप्तान रोस्टन चेज (01) को बोल्ड कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। 46 के कुल स्कोर पर जडेजा ने साई होप (01) को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई।

यहां से एलिक एथानेज ( नाबाद 27) और जस्टिन ग्रीव्स (नाबाद 10) ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। वेस्टइंडीज ने लंच तक 5 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं और भारत से अब भी 220 रन से पीछे है।

भारतीय टीम ने पहली पारी 5 विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित की

इससे पहले सलामी बल्लेबाज़ के.एल. राहुल, युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के शतकों की बदौलत भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 448 रन बना लिए थे और आज तीसरे दिन सुबह इसी स्कोर पर पारी घोषित कर दी और पहली पारी के आधार पर 286 रनों की विशाल बढ़त हासिल की।

भारत की ओर से केएल राहुल ने 100, ध्रुव जुरेल ने 125 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 104* रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने भी 50 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

वेस्टइंडीज़ की पहली पारी मात्र 162 रनों पर सिमट गई थी।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More