भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम चीन में दो मैत्री मैच खेलेगी

News Saga Desk

नई दिल्ली | भारतीय अंडर-17 पुरुष टीम 08 और 10 अक्टूबर को चीन पीआर अंडर-17 के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलने के लिए बीजिंग की यात्रा करेगी।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने रविवार को बताया कि सैफ अंडर-17 चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने गोवा में अपना प्रशिक्षण शिविर जारी रखा और वे सोमवार (6 अक्टूबर) की शाम को चीन पहुंचेंगे।

मेजबान टीम के खिलाफ दोनों मैच चीन की राजधानी बीजिंग से लगभग 80 किलोमीटर दूर शियांघे स्थित राष्ट्रीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में खेले जाएंगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे। इन मैचों का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा।

यह मैत्रीपूर्ण मैच नवंबर में अहमदाबाद में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2026 क्वालीफायर के लिए भारत की तैयारियों का हिस्सा हैं, जहां टीम फिलिस्तीन, चीनी ताइपे, लेबनान और ईरान से भिड़ेगी।

चीन के खिलाफ मैत्री मैचों के लिए भारत की अंडर-17 टीम:

  • गोलकीपर : आदिल, मनशज्योति बरुआ, मारूफ शफी, राजरूप सरकार।
  • डिफेंडर्स : इंद्र राणा मागर, कोनथौजम कोरौ मेइतेई, लॉमसांगजुआला, एमडी अइमान बिन, युमनाम मालदीनो सिंह।
  • मिडफील्डर : अबरार अली बाबा, डल्लालमुओन गंगटे, निंगथौजाम मुकुंदो सिंह, थांगगौमांग टौथांग, थोकचोम डायमंड सिंह, येंगखोम नितीशकुमार मैतेई।
  • फॉरवर्ड : अजीम परवीज नजर, अजलान शाह, हीरंगनबा सेराम, हृषिकेश चरण मनावथी, लेसविन रेबेलो, रहान अहमद, वांगखेइराकपम गुनलेइबा।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More