चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर पुलिस का हुआ फ्लैग मार्च

News Saga Desk

अररिया | विधान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा चुनाव की तिथि की घोषणा करने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और इसी कड़ी में सोमवार को अररिया जिला पुलिस की ओर से पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च में जिला पुलिस के साथ पारा मिलिट्री फोर्स के जवान मौजूद रहे।एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर निकले पैदल फ्लैग मार्च बस स्टैंड,चांदनी चौक,महादेव चौक,काली मंदिर चौक सहित अन्य स्थानों पर गई।फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सहित नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक कर रहे थे।अररिया सहित विभिन्न इलाकों में स्थानीय थाना और ओपी पुलिस के द्वारा भी फ्लैग मार्च किया गया।

Read More News

Read More