भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर यूथ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती

News Saga Desk

मैकाय (ऑस्ट्रेलिया) : भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को दूसरे यूथ टेस्ट में हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। ग्रेट बैरियर रीफ एरेना में खेले गए मुकाबले में भारत ने 81 रनों का लक्ष्य 13 ओवर से भी कम में हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। यह दौरा भारत अंडर-19 टीम के लिए बेहद सफल रहा। टीम ने पूरे दौरे में सभी 5 मुकाबले जीते, जिनमें तीन वनडे और दो टेस्ट शामिल थे।

भारत की जीत में वेदांत त्रिवेदी ने नाबाद 33 रन की पारी खेली और चौका लगाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 13 रन, विहान मल्होत्रा ने 21 रन और राहुल कुमार ने नाबाद 13 रन बनाए। हालांकि वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले आउट हो गए। वेदांत त्रिवेदी दौरे के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने वनडे में 173 रन और टेस्ट में 198 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने टेस्ट में 133 रन बनाकर दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और वनडे में भी 124 रन के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 135 रन बनाए। जवाब में भारत ने पहली पारी में 171 रन बनाकर 36 रनों की बढ़त हासिल की और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 116 रनों पर समेट दिया। गेंदबाजी में नमन पुष्पक और हेनिल पटेल ने तीन-तीन विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से विकेटकीपर एलेक्स ली यंग ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More