बिहार के प.चंपारण में   बाढ़ इस बार फिर बेघर हुए 40 परिवार, स्थायी पुनर्वास की उठी मांग

News Saga Desk

बेतिया | बिहार में पश्चिम चंपारण ज़िला स्थित लौरिया प्रखंड के दानियाल परसौना पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बाढ़ ने एक बार फिर तबाही मचाई है। नदी के किनारे बसे करीब 40 परिवारों के घरों में पानी घुसने से लोग बेघर हो गए हैं। सभी परिवार ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं और राहत की आस में दिन गुजार रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ उनके लिए हर साल की त्रासदी बन गई है। पानी उतरने के बाद वे किसी तरह फूस की झोपड़ी बनाकर बसते हैं, लेकिन कुछ ही महीनों में फिर वही हाल हो जाता है। इस बार भी बाढ़ ने उनके घर, राशन और जरूरी सामान को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण लक्ष्मण मांझी, संजू मांझी, कुंवर मांझी, रंगीला मांझी, चंदन मांझी, लालजी मांझी, धीरज मांझी, रमेश मांझी, श्रीकृष्ण मांझी, अजय मांझी, मधु मांझी सहित अन्य लोगों ने अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपा है। उन्होंने कहा कि जब तक स्थायी जमीन नहीं दी जाएगी, तब तक यह संकट हर साल झेलना पड़ेगा।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More