सीनियर पुरुष अंतर-विभागीय चैम्पियनशिप के फाइनल में सीएजी और पीएसपीबी के बीच होगी टक्कर

News Saga Desk

जमशेदपुर | भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) और पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) ने झारखंड के जमशेदपुर स्थित नवल टाटा हॉकी अकादमी आईएसडब्ल्यूपी ग्राउंड में आयोजित 5वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल में शानदार जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तीसरे और चौथे स्थान के लिए भारतीय खाद्य निगम और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड के बीच मुकाबला होगा।

गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने भारतीय खाद्य निगम को 6-0 से हराया। सीएजी की शुरुआत अच्छी रही। आमिद सरफराज खानपठान ने (7वें मिनट) पहला गोल किया। इसके बाद गणेश मज्जी (18वें मिनट) ने बढ़त दोगुनी कर दी। खानपठान ने हाफ टाइम के ठीक बाद (31वें मिनट) एक और गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया। भरथ महालिंगप्पा कुर्ताकोटी (40वें मिनट) ने तीसरे क्वार्टर में बढ़त को और बढ़ाया। इसके बाद मंजीत (48वें मिनट) और दीपक (53वें मिनट) ने गोल करके टीम को 6-0 से शानदार जीत दिलाई।

दूसरे सेमीफाइनल में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड को 4-0 से हराया। टीम के लिए गुरजिंदर सिंह (24वें मिनट, 50वें मिनट), विश्वास जी. (44वें मिनट) और यूसुफ अफ्फान (52 वें मिनट) ने गोल कर शानदार जीत सुनिश्चित की।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More