रांची में कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से पुलिस का सामना, चली गोली, दो बदमाशों ने भागने की कोशिश की, दो घायल, पकड़े गए

News Saga Desk

रांची | झारखंड की राजधानी रांची के रातू इलाके में आज सुबह पुलिस का सामना कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से हुआ। बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गिरोह के दो सदस्यों ने भागने की कोशिश की। उन्हें पुलिस ने पीछाकर दबोच लिया। गोलीबारी में गिरोह के दो बदमाश घायल हो गए।

रांची के पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) प्रवीन पुष्कर ने बताया कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों के रातू क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना पर पुलिस टीम को ठाकुर गांव ,खलारी और रातू थाना क्षेत्र के सीमा पर भेजा गया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में दो अपराधियों को गोली लगी। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। वहीं, भाग रहे दो अन्य अपराधियों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

एसपी पुष्कर ने बताया कि मौके से आठ पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में घायल अपराधियों की पहचान साजन अंसारी और अमित गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों राहुल दुबे गैंग के सदस्य हैं । गिरफ्तार दो अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। कुख्यात अमन साहू के मारे जाने के बाद राहुल दुबे ही गैंग की कमान संभाल रहा है। यह गैंग रांची के कोयलांचल में रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात है।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More