प्रमंडलीय पुस्तकालय में प्रमंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित

News Saga Desk

सहरसा | प्रमंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय प्रमंडलीय पुस्तकालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगोष्ठी में सुपौल, मधेपुरा और सहरसा के एक-एक प्रतिभागियों ने मध्य(6-7) और माध्यमिक (8-10) वर्ग में भाग लिया।

विज्ञान संगोष्ठी के माध्यमिक स्तर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भागीरथ उच्च विद्यालय चैनपुर पड़री के हर्ष झा,उच्च विद्यालय बाड़ा सुपौल के गौरव कुमार द्वितीय और रास बिहारी उच्च विद्यालय मधेपुरा के न्यूटन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मध्य स्तर प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय जदिया सुपौल की मान्यता प्रथम और मध्य विद्यालय किशनपुर पतरघट सहरसा की अंजली कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त की।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सबके उज्जवल भविष्य की कामना की और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आनंद कुमार झा ने किया। निर्णायक में पावस कुमार,आरती कुमारी, आनंद गुप्ता एवं सुपौल के राजीव कुमार रहे। मौके पर आरडीडीई कार्यालय के ललित कुमार मिश्र, ओम शंकर, शशिभूषण, शुभेन्दु मौजूद रहे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More