सिरसा की हरमन नेशनल गेम्स में करेगी हरियाणा का प्रतिनिधित्व

News Saga Desk

सिरसा | सिरसा जिले की छात्रा हरमन ओडिशा में आयोजित होने वाले नेशनल जूनियर में स्टीपलचेस दौड़ में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्रा को नेशनल गेम्स के लिए भेजते समय माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढ़ा में सम्मानित किया गया और 11 हजार रूपए की नकद राशि भेंट की गई। माता हरकी देवी मैमोरियल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह बराड़ ने रविवार को बताया कि हरकी देवी शिक्षण संस्थान परिवार का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, खेल व संस्कृति के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर व मंच प्रदान करना है।

शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशिका डॉ.कुलदीप कौर ने कहा कि माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढ़ा छात्राओं के कौशल को निखारने का कार्य कर रहा है, हरमन की इस उपलब्धि पर संस्था परिवार को गर्व है। उन्होंने छात्रा हरमन को बधाई प्रेषित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणांचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

अगर युवाओं को बेहतर मंच मिले तो ग्रामीण युवा भी अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन कर अपना भविष्य स्वर्णिम बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरमन सामान्य परिवार से है और बेटी के मन में सपने बड़े है। बिमला देवी स्पोट्र्स एकेडमी के कोच मनीष सरस्वां ने कहा कि हरमन में प्रतिभा की कमी नहीं है। वह अपनी मेहनत के दम पर बहुत आगे जाएगी।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More