पूर्व आईपीएस अधिकारी अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव,कटवाया एनआर

News Saga Desk

अररिया | बिहार के चर्चित सुपर कॉप आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। जिसको लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी लांडे ने सोमवार को अररिया अनुमंडल कार्यालय से नामांकन के लिए अपना एनआर कटवाया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे नामांकन करेंगे और अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी भाग्य को आजमाएंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां की जनता से अपील करने आए है की जात-पात धर्म से ऊपर उठकर वैसे प्रत्याशियों को मतदान करें जो उनके विधानसभा क्षेत्र का विकास कर सके। पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर सोच में बदलाव लाकर मतदान करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पार्टी हिंद सेना का रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन निर्वाचन विभाग को दिया था। लेकिन सात माह के दौरान रजिस्ट्रेशन पार्टी का नहीं हो पाया, ऐसे में उन्होंने पार्टी को आगे मजबूती से लाने के लिए खुद ही चुनाव मैदान में उतरने का मूड बनाया और अररिया और मुंगेर के जमालपुर से चुनाव लड़ने को सोची। उन्होंने कहा कि उनके समर्थक जो रहे हैं। अगर वे चुनाव लड़ते हैं तो व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए वह चुनाव में कैंपेन करने का काम करेगा।

प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अररिया जिला का सेवा किया है और अब प्रतिनिधि के रूप में जनता के सेवा के लिए चुनावी मैदान में आए हैं।

Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More