निकली गई मतदाता जागरूकता रैली

News Saga Desk

भागलपुर | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले भर में लगातार मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के सुल्तानगंज में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय से मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुल्तानगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने किया। इस मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी में स्कूली बच्चे, आशा, एनएम सहित प्रखंड सुल्तानगंज के पदाधिकारी और शिक्षक गण शामिल थे। यह प्रभात फेरी सुल्तानगंज ब्लाक से निकलकर पूरे नगर भ्रमण करते हुए लोगों को अपने वोट अधिकार के बारे में बताते हुए 11 नम्बर को हिन्दू एवं मुस्लिम भाईयों को शांति एवं सौहार्द वातावरण में मतदान करने की अपील की गई‌।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि 11 नम्बर को विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर मतदाता प्रभात फेरी निकाली गई है। इस दौरान लोगों से शांति एवं सौहार्द वातावरण में मतदान करने की अपील किया गया। इस दौरान सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार, दर्जनों स्कूली बच्चे, दर्जनों आशा, एन एम, ब्लॉक के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मी शामिल थे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More