65 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

News Saga Desk

बेतिया | लौरिया थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने लौरिया-रामनगर मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को 65 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों युवक तेज गति से लौरिया की ओर आ रहे थे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लदे दो बोरों में कुल 65 लीटर देसी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मंटु चौधरी (32) पुत्र स्व. मोतीलाल चौधरी तथा मुकेश चौधरी (28) पुत्र स्व. वकील चौधरी, दोनों निवासी पकड़ी नुनिवा टोला, लौरिया नगर पंचायत के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब और मोटरसाइकिल को थाना लाया गया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में बेतिया जेल भेज दिया गया है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

Read More