पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 22 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन्हें पार्टी की ओर से चुनाव सिंबल भी प्रदान कर दिए गए हैं। इसके साथ ही महागठबंधन में सीट बंटवारे पर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को कुटुंबा सीट से टिकट मिला है। वहीं, अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में प्रतिमा दास (राजापाकर), अमिता भूषण (बेगूसराय), अनिल कुमार (बिक्रम), ललन कुमार (सुल्तानगंज) और संजीव सिंह (वैशाली) शामिल हैं।
महागठबंधन में कांग्रेस के साथ राजद, वीआईपी, सीपीआई माले, सीपीएम और सीपीआई चुनाव लड़ रही हैं, हालांकि अभी तक सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है।
कांग्रेस की पहली सूची के अन्य उम्मीदवार इस प्रकार हैं —
राजेश राम (कुटुंबा), प्रतिमा दास (राजापाकर), अनिल कुमार (बिक्रम), संजीव सिंह (वैशाली), अमित कुमार टुन्ना (रीगा), सुबोध मंडल (फुलपरास), ललन कुमार (सुल्तानगंज), अमिता भूषण (बेगूसराय), गरीब दास (बछवाड़ा), आनंद शंकर (औरंगाबाद), त्रिशुलधारी सिंह (बरबीघा), अमरेश कुमार (लखीसराय), कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया (नालंदा), जयेश सिंह (बगहा), अवधेश सिंह (वजीरगंज), तारिणी ऋषिदेव (सोनबरसा), विश्वनाथ राम (राजपुर), जितेंद्र सिंह (अमरपुर), ब्रजकिशोर रवि (रोसड़ा), ओमप्रकाश गर्ग (गोपालगंज), विजेंद्र चौधरी (मुजफ्फरपुर) और शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय (गोविंदगंज)।
No Comment! Be the first one.