दुमका में BCCI के फर्जी लेटर से ठगी का पर्दाफाश, अंडर-19 टीम में चयन के नाम पर शिक्षक से उगाहे एक करोड़ रुपए

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक सरकारी शिक्षक से उनके बेटे को भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल कराने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का भंडाफोड़ तब हुआ जब शिक्षक को बीसीसीआई के नाम से जारी एक फर्जी चयन पत्र मिला।

नगर थाना क्षेत्र के शिवपहाड़ निवासी शिक्षक बुलबुल कुमार ने शहर के बक्शी बांध मुहल्ला निवासी किसलय पल्लव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी खुद को जिला क्रिकेट संघ का सदस्य बताता था और कथित रूप से चयन और कोचिंग के नाम पर चार वर्षों में 50 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये ऑनलाइन वसूले।

शिक्षक के अनुसार, किसलय ने बीसीसीआई के लोगो वाला एक पत्र सौंपा, जिसमें बताया गया था कि उनके बेटे का चयन अंडर-19 टीम में हो गया है। पत्र में संयुक्त सचिव देवोजीत साहा के हस्ताक्षर भी थे। लेकिन जांच में पता चला कि यह पत्र पूरी तरह फर्जी था और चयन सूची में छात्र का नाम ही नहीं था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि किसलय ने क्रिकेट बोर्ड और चयनकर्ताओं के नाम पर फोन कॉल करवाकर भी पैसे मांगे। ठगी में आरोपी के परिवार के सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं।

एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि “क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर ठगी का मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।”

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More