अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर के.सी.टी.सी. कॉलेज में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन

News Saga Desk

पूर्वी चंपारण | रक्सौल के.सी.टी.सी. कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा शुक्रवार को “अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस एवं सतत विकास लक्ष्य के अवसर पर एक दिवसीय विशिष्ट व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद बैठा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि गरीबी केवल आर्थिक कमी नहीं, बल्कि अवसरों की असमानता का परिणाम है। उन्होंने अपने शोध-आधारित व्याख्यान में बताया कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक न्याय का संयुक्त प्रयास आवश्यक है। उन्होंने विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की रिपोर्टों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से गरीबी उन्मूलन की गति कई गुना बढ़ सकती है।

डॉ. जीछू पासवान ने कहा कि दलित समाज से गरीबी हटाने के लिए सामाजिक समानता, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। वहीं डॉ. संत साह ने मानसिक गरीबी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब व्यक्ति आत्मविश्वास खो देता है, वही वास्तविक गरीबी है। प्रोफेसर प्रेम प्रकाश, एनएसएस पदाधिकारी, ने कहा कि आज गरीबी केवल सामाजिक समस्या नहीं, बल्कि राजनीतिक विमर्श का मुख्य विषय बन चुकी है।

Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More