बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में तन्वी शर्मा को रजत पदक

News Saga Desk

गुवाहाटी | भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अन्यापत फिचितप्रीचासाक ने तन्वी को सीधे गेमों में 15-7, 15-12 से पराजित किया।

इससे पहले एशियाई अंडर-17 जूनियर चैंपियनशिप 2023 में तन्वी ने फिचितप्रीचासाक को हराया था, लेकिन इस बार थाई खिलाड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

तन्वी शर्मा अब वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पांचवीं भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले अपर्णा पोपट (1996), साईना नेहवाल (2006), सिरिल वर्मा (2015) और शंकर मुथुसामी (2022) ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

गौरतलब है कि अब तक इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से एकमात्र स्वर्ण पदक साईना नेहवाल ने 2008 में जीता था।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More