भारत-नेपाल के सुरक्षा एजेंसी की बैठक में मिठाई भेंटकर दी गई दीपावली की बधाई

News Saga Desk

अररिया | जिले के सिकटी से लगे भारत नेपाल सीमा स्थित एसएसबी 52 वीं बटालियन के बाह्य सीमा चौकी सिकटी में भारत और नेपाल के बॉर्डर की सुरक्षा में लगे अधिकारियों की समन्वय बैठक रविवार को हुई। जिसमें बॉर्डर सुरक्षा,दोनों देशों के बीच तस्करी,मादक पदार्थों एवं हथियारों के सप्लाय जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता एसएसबी 52 वीं बटालियन के कमांडेंट महेन्द्र प्रताप ने की।बैठक में भारत की ओर से एसएसबी के अधिकारी और नेपाल की ओर से आर्म्ड पुलिस फोर्स के तृतीय वाहिनी के अधिकारी भाग लिए।बैठक के उपरान्त कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने नेपाल एपीएफ के प्रतिनिधियों को दिवाली की बधाई देते हुए मिठाई भेंट की।नेपाल के अधिकारियों ने भी भारतीय एसएसबी अधिकारियों को बधाई दी और मिठाई एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया।बैठक उपरांत दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसी के द्वारा बॉर्डर पर संयुक्त रूप से गश्ती भी की गई।

Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More