अब जेएमएम बन गई जेएमएम (यू): प्रतुल शाहदेवझारखंड की जनता जेएमएम की कार्यवाही की प्रतीक्षा में

News Saga Desk

रांची | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बार-बार यू-टर्न लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि झामुमो अब “जेएमएम (यू)” बन गई है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो ने शुरुआत में बिहार चुनाव में 16 सीटों पर लड़ने की बात कही थी, फिर यू-टर्न लेकर सीटों की संख्या 12 कर दी। इसके बाद महागठबंधन नेताओं से मुलाकात के बाद दावा किया कि सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है, लेकिन फिर एक और यू-टर्न लेते हुए तीन सीटों तक सीमित हो गए। जब महागठबंधन ने उन्हें दरकिनार कर दिया, तब रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर छह सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही फिर से यू-टर्न लेते हुए किसी भी सीट पर नामांकन नहीं किया।

उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में झारखंडी अस्मिता को बिहार के राजनीतिक चौराहे पर शर्मसार किया गया। लंबे समय तक झामुमो ने गठबंधन के नेताओं से सीटों के लिए याचना की, लेकिन उसकी कोई दाल नहीं गली। झामुमो के कई वरिष्ठ नेताओं ने खुद स्वीकार किया कि कांग्रेस और राजद ने उनके साथ विश्वासघात किया है और इसे उन्होंने “राजनीतिक धूर्तता” करार दिया है।

प्रतुल ने कहा कि झामुमो के मंत्री और महासचिव ने घोषणा की है कि वे झारखंड में कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की समीक्षा करेंगे। अब जनता को इंतजार रहेगा कि इस समीक्षा से क्या निकलता है—क्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजद को मंत्रिमंडल से बाहर करेंगे, या कांग्रेस के मंत्रियों को भी? या यह समीक्षा सिर्फ औपचारिकता साबित होगी?

उन्होंने कहा कि आने वाला समय बताएगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के पदचिह्नों पर चलते हुए झारखंडी अस्मिता की रक्षा करेंगे या फिर सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस और राजद के आगे नतमस्तक हो जाएंगे।

Read More News

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More