बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 519 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो गई है। जांच के बाद कुल 519 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे।

चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच में 1871 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं, जिनमें VIP पार्टी सहित कई प्रमुख दलों के उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

गौरतलब है कि पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन किए गए थे, जिनमें 467 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होने के बाद 1976 प्रत्याशी वैध रहे थे।

Read More News

Read More