पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के कई नेताओं ने थामा झामुमो का दामन

News Saga Desk

रांची | पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला परिषद उपाध्यक्ष, पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष सहित कई भाजपा नेतायों ने गुरुवार को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया।

इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताओं को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कराई। सबों ने एक स्वर में कहा कि झामुमो के विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थामा है। पार्टी के दिशा निर्देश पर वे आगे बेहतर कार्य करेंगे। झामुमो केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मोर्चा की सकारात्मक विचारधारा और हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड सरकार की उपलब्धियों को देखते हुए सभी लोग झामुमो के साथ मिलकर आगे आ रहे हैं।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रो, भाजपा के मीडिया प्रभारी सुरेश महाली एवं जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध जंबू अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह सहित कई अन्य भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी और जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More