प्रसूता की मौत पर बवाल: बाघमारा के अनवित हेल्थ केयर हॉस्पिटल में हंगामा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर FIR दर्ज कराई

News Saga Desk

बाघमारा | जमुआटांड हरिना हीरक रोड स्थित अनवित हेल्थ केयर हॉस्पिटल में प्रसूता की हुई मौत के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दी है. शिकायत के आलोक में बाघमारा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

हास्पिटल प्रबंधक आशीष कुमार ने संजय महतो , राजेश महतो, मालती देवी सभी (रामाकुण्डा, तोपचाची), भुवनेश्वर महतो , भोला महतो , सुभाष चंद्र रवानी एवं अज्ञात 30-40 लोगों के खिलाफ सीसीटीवी कैमरा को बंद कर तोड़फोड़ कर 5 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान करने तथा कैश काउंटर से एक लाख रूपये चोरी करने का आरोप लगाया है.

वही दूसरी ओर मृतिका गीता देवी के पति संजय महतो ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने के चलते पत्नी की मौत होने का आरोप लगाया है.

मालूम हो कि तोपचांची के रामाकुंडा निवासी संजय महतो की गर्भवती पत्नी गीता देवी को अनवित हेल्थ केयर हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। बच्चा होने के बाद कुछ दिनों तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद सोमवार को उसे छुट्टी दे दी गई। घर जाने के बाद गीता की तबीयत खराब हो गई । परिजन उसे वापस इसी हास्पिटल लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। दूसरे अस्पताल ले जाने के क्रम में गीता की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद मंगलवार को परिजन शव लेकर अनवित हास्पिटल पहुंचे और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम किया गया था।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More