भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे की तैयारी चरम पर, JSCA स्टेडियम में दर्शकों के लिए किए जा रहे विशेष इंतज़ाम

NEWS SAGA DESK

रांची का जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से गूंजने वाला है। 30 नवंबर को यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर स्टेडियम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मैदान की सजावट, स्टैंड्स की सफाई और दोनों टीमों के स्वागत की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जेएससीए के अधिकारी और ग्राउंड स्टाफ सुबह से देर शाम तक पिच और आउटफील्ड की देखरेख में जुटे हैं। क्यूरेटर की देखरेख में पिच की नियमित वाटरिंग और रोलिंग की जा रही है, ताकि बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित पिच तैयार हो सके।

खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए होगा यादगार अनुभव

जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि यह मैच खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए यादगार बने। उन्होंने कहा, “हम स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि रांची में लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित हों, ताकि यहां के क्रिकेटप्रेमियों को हर बार नया अनुभव मिल सके।”

खिलाड़ियों के लिए “होमली एनवायरनमेंट” तैयार करने के उद्देश्य से ड्रेसिंग रूम को नया रूप दिया जा रहा है। दीवारों पर झारखंड और दक्षिण अफ्रीका की संस्कृति को दर्शाती पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं, जिससे दोनों टीमों को एक विशेष अनुभव मिल सके।

खाने-पीने की वस्तुएं तय दरों पर ही मिलेंगी

शाहदेव ने बताया कि मैच के दौरान फूड आइटम्स केवल निर्धारित दरों पर ही बेचे जाएंगे। पिछली बार की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए इस बार कीमतों पर सख्ती से निगरानी रखी जाएगी।

सुरक्षा और यातायात को लेकर कड़े इंतज़ाम

मैच के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन, जेएससीए और पुलिस विभाग के बीच लगातार समन्वय बैठकें की जा रही हैं। खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। दोनों टीमों के ठहरने की व्यवस्था होटल रेडिशन ब्लू में की गई है। एयरपोर्ट से लेकर होटल और अभ्यास स्थल तक सुरक्षा और यातायात के लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू रहेगा।

मैच से पहले दोनों टीमें अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ को उम्मीद है कि यह मुकाबला न केवल दर्शकों के लिए एक रोमांचक क्रिकेट महोत्सव साबित होगा, बल्कि रांची को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करेगा।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More