प्रधानमंत्री मोदी बोले – “राजद और कांग्रेस के कुशासन में बिहार का विकास असंभव”

NEWS SAGA DESK

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में आयोजित एक विशाल जनसभा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब बिहार विकसित होगा, लेकिन राजद और कांग्रेस की जोड़ी बिहार को कभी आगे नहीं बढ़ा सकती।” प्रधानमंत्री ने सभा में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से वोट की अपील भी की।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में जिन लोगों ने वर्षों तक अपराध, भ्रष्टाचार और जंगलराज को बढ़ावा दिया, वे अब फिर से सत्ता में लौटना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “राजद और कांग्रेस जहां होते हैं, वहां न विकास होता है, न न्याय। ऐसे लोग बिहार के भविष्य के लिए खतरा हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि “बिहार के बच्चों को अब रंगदार नहीं, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और स्टार्टअप उद्यमी बनना चाहिए। हम बच्चों के हाथों में लैपटॉप दे रहे हैं, लेकिन राजद वाले कट्टा और दुनाली पकड़ा रहे हैं।”

सीतामढ़ी की धरती से बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “यह मां सीता की भूमि है, और मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं यहां आया हूं। मुझे 8 नवंबर 2019 का दिन याद है, जब मैं यहां से प्रार्थना करके गया था कि राम मंदिर पर फैसला रामलला के पक्ष में आए — और ऐसा ही हुआ।”

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि “महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं। अगर पुराने जमाने की तरह जंगलराज होता, तो यह पैसा कभी लाभुकों तक नहीं पहुंच पाता।” उन्होंने कहा, “पहले कांग्रेस के नेता कहते थे कि दिल्ली से 1 रुपया निकलता है तो गांव में 15 पैसे पहुंचते हैं। अब पटना से 1 रुपया निकलता है तो पूरे 100 पैसे लाभुक के खाते में जाते हैं।”

छठ पर्व का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भावनात्मक हमला बोला। उन्होंने कहा, “राजद और कांग्रेस के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या बिहार की माताएं और बहनें इसे बर्दाश्त करेंगी? छठ मइया के अपमान को बिहार कभी नहीं भूलेगा।”

प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान “फिर एक बार, मोदी सरकार” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More