बिहार चुनाव: दूसरे चरण के लिए प्रचार थमा, 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान

NEWS SAGA DESK

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे के बाद थम जाएगा। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होना है। इस चरण में कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण में 1165 पुरुष उम्मीदवार, 136 महिला उम्मीदवार और एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों के स्टार प्रचारक जनसभाओं और रोड शो के जरिए मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। गौरतलब है कि 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Read More News

Read More