रोनाल्डो ने किया ऐलान, 2026 फीफा वर्ल्ड कप होगा आखिरी टूर्नामेंट

NEWS SAGA DESK

रियाद। पुर्तगाल के महान फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने घोषणा की है कि 2026 का फीफा विश्व कप उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा। 40 वर्षीय रोनाल्डो ने कहा कि अब उनका सुनहरा सफर अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है।

सऊदी अरब में आयोजित एक फोरम में वीडियो लिंक के जरिए बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या 2026 विश्व कप उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा, तो उन्होंने जवाब दिया— “डिफिनिटली हां, तब मैं 41 साल का हो जाऊंगा और मुझे लगता है कि यह सही समय होगा।”

रोनाल्डो, जिन्होंने क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 950 से अधिक गोल दागे हैं, ने कहा कि वह “एक या दो साल में फुटबॉल से संन्यास लेने” की योजना बना रहे हैं। वर्तमान में वह सऊदी अरब के क्लब अल-नास्र के लिए खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा, “जब मैंने पहले कहा था कि मैं जल्द रिटायर होऊंगा, उसका मतलब था एक या दो साल के भीतर। मैं अभी खेल में हूं, लेकिन ज्यादा समय तक नहीं।”

पांच बार के बैलन डी’ऑर विजेता रोनाल्डो 2026 में अपना छठा विश्व कप खेलने उतरेंगे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 में रहा था, जब पुर्तगाल सेमीफाइनल तक पहुंचा था।

फिलहाल पुर्तगाल ने 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं किया है, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर वह अपनी जगह पक्की कर सकता है। गौरतलब है कि रोनाल्डो ने 2022 में मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़कर अल-नास्र का रुख किया था। वहीं सऊदी अरब को 2034 विश्व कप की मेजबानी का अधिकार भी मिल चुका है।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More