मेसी की झलक न मिलने से फूटा फैंस का गुस्सा, नाराज दर्शकों ने स्टेडियम में फेंकी बोतलें

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान विवेकानंद युवा भारती साल्ट लेक स्टेडियम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नाराज दर्शकों ने बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। यह घटना शनिवार सुबह 10:30 बजे आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां हजारों की संख्या में प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए मौजूद थे।

मेसी 13 दिसंबर की रात कोलकाता पहुंचे थे और स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मैदान का एक चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन किया। हालांकि, उनके साथ मंत्री और अन्य वीवीआईपी मौजूद रहने के कारण कई दर्शकों को मेसी को ठीक से देखने का मौका नहीं मिल सका। इससे पहले से नाराज प्रशंसकों का गुस्सा तब फूट पड़ा, जब मेसी कार्यक्रम समाप्त कर मैदान से बाहर जाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों और रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़ी संख्या में फैंस मेसी को नजदीक से नहीं देख पाए। नाराज दर्शकों ने इवेंट मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए पोस्टर और होर्डिंग तोड़ दिए तथा स्टेडियम के अंदर बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और मेसी सहित अन्य वीवीआईपी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस अफरा-तफरी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें स्टेडियम के अंदर अव्यवस्था साफ देखी जा सकती है। भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए जो पल ऐतिहासिक और उत्सव का होना चाहिए था, वह अव्यवस्था और नाराजगी में बदल गया।

प्रशंसकों का आरोप है कि मेसी केवल करीब 10 मिनट के लिए स्टेडियम में रहे और उन्होंने न तो कोई किक मारी और न ही पेनल्टी। कई दर्शकों ने यह भी कहा कि नेताओं और अधिकारियों ने मेसी को घेर रखा, जिससे आम फैंस उन्हें देख नहीं सके। महंगे टिकट खरीदने वाले दर्शकों में खासा आक्रोश देखने को मिला।

एक नाराज प्रशंसक अजय शाह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के साथ मेसी को देखने के लिए 5,000 रुपये का टिकट खरीदा था, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। उनका कहना था कि लोग एक महीने की कमाई खर्च कर यहां आए थे, लेकिन उन्हें मेसी की झलक तक नहीं मिली।

गौरतलब है कि लियोनेल मेसी 13 से 15 दिसंबर तक भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वे कोलकाता के बाद हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली जाएंगे। कोलकाता कार्यक्रम के बाद मेसी हैदराबाद रवाना होंगे, जहां वे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ एक फ्रेंडली मैच में भी शामिल होंगे।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More