स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025: भारत ने रचा इतिहास, हांगकांग को 3-0 से हराकर पहली बार बना चैंपियन

News Saga Desk

भारतीय स्क्वाश टीम ने खेल जगत में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार स्क्वाश वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। चेन्नई में खेले गए SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत ने शीर्ष वरीयता प्राप्त हांगकांग को 3–0 से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को बधाई दी।

यह जीत भारतीय स्क्वाश के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है और ओलंपिक 2028 से पहले इसे एक मजबूत संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

पीएम मोदी ने की टीम की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि जोशना चिन्नप्पा, अभय सिंह, वेलावन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह ने अद्भुत समर्पण और मेहनत का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने पूरे देश को गर्व का एहसास कराया है और इससे युवाओं में स्क्वाश खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी।

अमित शाह बोले-आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा

गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय टीम की जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराकर यह खिताब जीता है और फाइनल में हांगकांग पर मिली जीत भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

पूरे टूर्नामेंट में भारत का दबदबा

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही। ग्रुप चरण में भारत ने स्विट्जरलैंड और ब्राजील को 4–0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3–0 से मात दी, जबकि सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन मिस्र को भी 3–0 से हराकर भारत ने अपनी ताकत साबित की।

फाइनल में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में अनुभवी जोशना चिन्नप्पा ने महिला सिंगल्स में ली का यी को 3–1 से हराकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद अभय सिंह ने महज 19 मिनट में एलेक्स लाउ को 3–0 से मात दी। 17 वर्षीय अनाहत सिंह ने टमाटो हो को 3–0 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ ही भारतीय स्क्वाश ने विश्व मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More