दिल्ली में GOAT का जलवा: करीब एक दशक बाद भारत आए लियोनेल मेसी, स्टेडियम के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब

News Saga Desk

फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी का GOAT इंडिया टूर सोमवार को दिल्ली में अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचा। अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर मेसी की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही हजारों फुटबॉल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर “मेसी–मेसी” के नारों से माहौल गूंज उठा और स्टेडियम का इलाका किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जैसा नजर आने लगा।

करीब एक दशक बाद भारत आए अर्जेंटीना के इस दिग्गज फुटबॉलर को देखने का जुनून हर उम्र के फैंस में साफ दिखाई दिया। हाथों में पोस्टर, झंडे और अर्जेंटीना की जर्सी लिए प्रशंसक घंटों तक कतार में खड़े रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दिल्ली पुलिस और आयोजन से जुड़े अधिकारी भीड़ को संभालने में जुटे रहे।

स्टेडियम के बाहर मौजूद फैंस ने मेसी के प्रति अपनी दीवानगी खुलकर जाहिर की। सौरभ अग्रवाल नाम के एक प्रशंसक ने बताया कि वह कई महीनों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेसी आखिरी बार 2011 में भारत आए थे और इतने सालों बाद अपने पसंदीदा खिलाड़ी को सामने से देखना किसी सपने के सच होने जैसा है। एक अन्य फैन ने भावुक होकर कहा कि मेसी को देखना उनके बचपन का सपना था और आज ऐसा लग रहा है मानो भगवान के दर्शन हो गए हों।

दिल्ली से पहले मेसी का मुंबई दौरा भी खास रहा। वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मेसी के साथ लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डे पॉल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसके बाद इंडियन स्टार्स और मित्रा स्टार्स के बीच एक मैत्री मैच खेला गया। इंडियन स्टार्स की ओर से टाइगर श्रॉफ और जिम सरभ मैदान में उतरे, जबकि मित्रा स्टार्स की अगुआई भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने की। इस दौरान मेसी और छेत्री के बीच खास पल देखने को मिले और मेसी ने दर्शकों की ओर फुटबॉल उछालकर फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया।

GOAT इंडिया टूर के अंतिम पड़ाव पर दिल्ली में मेसी की मौजूदगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत में फुटबॉल और लियोनेल मेसी की लोकप्रियता किसी उत्सव से कम नहीं है।

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

February 4, 2026

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More