स्कूटी एक्सचेंज की लापरवाही पड़ी भारी, 17 महीनों में 19 ट्रैफिक चालान कटे

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची में स्कूटी एक्सचेंज के दौरान नाम ट्रांसफर नहीं होने की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोकर के हैदर अली रोड स्थित न्यू कॉलोनी रोड नंबर-11 निवासी राकेश कुमार झा ने 12 जुलाई 2021 को कोकर स्थित होरिजन होंडा शोरूम से अपनी पुरानी स्कूटी एक्सचेंज कर नई स्कूटी खरीदी थी। हालांकि, चार साल बीत जाने के बाद भी उनकी पुरानी स्कूटी का नाम ट्रांसफर नहीं कराया गया, जिसका खामियाजा उन्हें ट्रैफिक चालान के रूप में भुगतना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, पुरानी स्कूटी (जेएच-01एवाइ-9408) के नए चालक द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 23 जुलाई 2024 से 17 दिसंबर 2025 के बीच राकेश कुमार झा के नाम पर कुल 19 चालान कट गए। पहला चालान 23 जुलाई 2024 को आया। इसके बाद 1 नवंबर 2024, 10 दिसंबर 2024, जून 2025 में एक, अक्टूबर 2025 में तीन, नवंबर 2025 में पांच और दिसंबर 2025 में सात चालान दर्ज किए गए।

चालानों की जानकारी मिलने के बाद राकेश कुमार झा ने एसएसपी को आवेदन दिया और सदर थाना में भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि स्कूटी एक्सचेंज का काम होरिजन होंडा की ओर से अधिकृत एक्सचेंजर मेसर्स अली सेल्स एंड सप्लाई ने किया था, लेकिन नाम ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। इस संबंध में उन्होंने शोरूम के मैनेजर अमित तिर्की से भी बात की है।

वहीं, होरिजन होंडा के मैनेजर अमित तिर्की ने कहा कि मामले में अधिकृत एक्सचेंजर से बातचीत की गई है। स्कूटी के नाम ट्रांसफर को लेकर चर्चा हुई है और एक्सचेंजर शोरूम आकर अपना पक्ष रखेंगे। बातचीत के बाद ही मामले का समाधान निकाला जाएगा और तब आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More