सीएम हेमन्त सोरेन से मिले PVNL अधिकारी, 800 मेगावाट यूनिट पर जताया आभार

News Saga Desk

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (PVNL) के शीर्ष अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पीवीएनएल के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अशोक कुमार सहगल, मानव संसाधन प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह और डीजीएम जे. महापात्र उपस्थित रहे।

पीवीएनएल के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 5 नवंबर 2025 से 800 मेगावाट क्षमता वाली एक यूनिट से व्यावसायिक बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है। उन्होंने यूनिट के सफल संचालन के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री द्वारा हर स्तर पर मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। अधिकारियों ने कहा कि समय पर मिले समर्थन के कारण ही यह परियोजना निर्धारित समय-सीमा में पूरी हो सकी।

उन्होंने बताया कि इस यूनिट के चालू होने से झारखंड बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम आगे बढ़ा है। इस अवसर पर पीवीएनएल की ओर से मुख्यमंत्री को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड के परिसर का भ्रमण करने का भी आमंत्रण दिया गया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने पीवीएनएल के अधिकारियों से युवाओं के कौशल विकास के लिए भी प्रभावी और ठोस पहल करने का आग्रह किया।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More