झारखंड में उद्योग को मिलेगा नया संबल, सीएम हेमन्त सोरेन से चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

News Saga Desk

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और औद्योगिक इकाइयों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग जगत के सामने आ रही व्यवहारिक चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि उद्योग क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और झारखंड के आर्थिक सशक्तिकरण में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की भूमिका बेहद अहम रही है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों और सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार राज्य में व्यवसाय के अनुकूल, सरल और पारदर्शी वातावरण बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि निवेश को बढ़ावा मिले और रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।

इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, मनीष श्राफ और डॉ. अभिषेक रामाधीन उपस्थित रहे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More