झारखंड में आग का तांडव: साहिबगंज में तीन घर राख, जमशेदपुर में गैरेज जलकर खाक

News Saga Desk

झारखंड के साहिबगंज और जमशेदपुर में मंगलवार देर रात आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से भारी नुकसान हुआ है। इन हादसों में साहिबगंज में तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि जमशेदपुर में एक गैरेज आग की चपेट में आकर पूरी तरह बर्बाद हो गया। दोनों घटनाओं में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

साहिबगंज जिले के राजमहल अंचल स्थित लखीपुर पंचायत के मानसिंघा बाली टोला में देर रात अचानक एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही पूरे टोले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही तीनों घर जलकर राख हो गए। इस घटना में घरेलू सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है।

वहीं दूसरी घटना जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में हाथी घोड़ा मंदिर के पास घटी। यहां एक गैरेज में खड़ी कार में अचानक आग लग गई, जिससे लपटें तेजी से फैल गईं और पूरा गैरेज इसकी चपेट में आ गया। आग की भयावहता को देखकर इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गैरेज और उसमें खड़ी गाड़ियां व अन्य सामान पूरी तरह जल चुके थे।

राहत की बात यह रही कि दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More