14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, क्रिकेट जगत में रचा इतिहास

News Saga Desk

भारतीय क्रिकेट को एक नया उभरता सितारा मिल चुका है। बिहार के महज 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में असाधारण प्रदर्शन कर न केवल रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा भी बन गए हैं। उनके इसी शानदार योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैभव की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन प्रतिस्पर्धा वाले क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रपति ने कहा, “आपने कम उम्र में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। यह तो सिर्फ शुरुआत है। मुझे विश्वास है कि आप भविष्य में भी देश का नाम रोशन करेंगे और अन्य बच्चों के लिए रोल मॉडल बनेंगे।”

इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल होने के कारण वैभव बुधवार को दिल्ली पहुंचे थे, जिसकी वजह से वे विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेल सके। हालांकि, मैदान से बाहर रहने के बावजूद उनकी चर्चा पूरे टूर्नामेंट में बनी रही। इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ऐतिहासिक पारी खेली थी। रांची के JSCA ओवल ग्राउंड पर खेले गए इस प्लेट ग्रुप मैच में उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसके साथ ही वे लिस्ट-A क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

इस उपलब्धि के साथ वैभव ने पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। जहूर इलाही ने 1986 में 15 साल 209 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था, जिसे वैभव ने कम उम्र में ही ध्वस्त कर दिया।

शतक के बाद भी वैभव का बल्ला रुका नहीं। उन्होंने 84 गेंदों में 190 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। बिहार टीम के उपकप्तान के रूप में खेलते हुए उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों पर पूरी तरह दबदबा बनाया। इस दौरान उन्होंने सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जिसमें एबी डिविलियर्स और जोस बटलर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि यह मुलाकात उनके करियर के लिए एक नई प्रेरणा और दिशा साबित हो सकती है।

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

February 4, 2026

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More