धनबाद-भोपाल के बीच नई ट्रेन को मंजूरी, गढ़वा-पलामू के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी

News Saga Desk

पलामू संसदीय क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे बोर्ड ने धनबाद से भोपाल के बीच एक नई सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की स्वीकृति दे दी है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी और गढ़वा तथा पलामू जिले के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक सीधा रेल संपर्क उपलब्ध हो सकेगा।

इस ट्रेन सेवा को लेकर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम काफी समय से रेल मंत्रालय से लगातार मांग कर रहे थे। उनके प्रयासों के बाद रेलवे बोर्ड ने इस नए रूट पर ट्रेन संचालन को हरी झंडी दी है। सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा।

नई ट्रेन धनबाद से रवाना होकर डालटनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा टाउन, नगर उटारी और चोपन जैसे स्टेशनों पर ठहरते हुए भोपाल पहुंचेगी। इस रूट से गढ़वा और पलामू जिले के हजारों यात्रियों को न केवल भोपाल बल्कि आगे दिल्ली और मुंबई रूट से जुड़ने में भी सुविधा मिलेगी।

इस उपलब्धि पर सांसद विष्णु दयाल राम ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पलामू क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और यह नई ट्रेन सेवा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। सीधी कनेक्टिविटी मिलने से व्यापारियों, छात्रों और आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Read More News

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More