चतरा के गिद्धौर में पेट्रोल पंप पर बड़ी लूट, नकाबपोश अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बनाकर 3 लाख उड़ाए

NEWS SAGA DESK

चतरा: जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चतरा–इटखोरी मुख्य पथ पर पांडेयमहुआ स्थित इंदु फ्यूल पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात करीब 12:40 बजे नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर करीब तीन लाख रुपये की लूट कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दो सफेद अपाचे बाइक पर सवार 5 से 6 नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे। आते ही वे सीधे पंप के ऑफिस चेंबर में घुस गए और रिवॉल्वर के बल पर वहां मौजूद कर्मियों को बंधक बना लिया। इस दौरान लातेहार निवासी दयानंद सिंह और गिद्धौर के सौरभ पांडे से कैश के बारे में पूछताछ की गई। विरोध करने पर दोनों कर्मियों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

लूटपाट के दौरान अपराधियों ने पंप से करीब तीन लाख रुपये नकद उड़ा लिए। साथ ही पहचान छिपाने के इरादे से ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर और वाई-फाई सिस्टम का पूरा सेटअप भी अपने साथ ले गए। जाते समय दोनों कर्मियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए गए, जिन्हें कुछ दूरी पर फेंक दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सहित तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More