दुमका में पत्रकार से मारपीट मामले में थानेदार निलंबित, हंसडीहा थाना प्रभारी बदले गए

News Saga Desk

दुमका जिले में पत्रकार मृत्युंजय पांडेय के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच के बाद एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने हंसडीहा थाना के तत्कालीन प्रभारी ताराचंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के साथ ही थाना प्रभारी का दायित्व बदलते हुए जिम्मी हांसदा को हंसडीहा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि पत्रकार मृत्युंजय पांडेय ने आरोप लगाया था कि ड्यूटी के दौरान हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद्र ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। घटना के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया था और विभिन्न पत्रकार संगठनों ने दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

पत्रकार संगठनों के दबाव और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विभागीय जांच कराई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More