रांची के कांके रोड पर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

News Saga Desk

रांची जिले के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन के पास सोमवार देर रात एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं और पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से पास की अन्य दुकानों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया।

इस हादसे में दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, दुकान मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Read More News

Read More