झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

News Saga Desk

रांची: मंगलवार की सुबह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने रांची स्थित लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह भेंट शिष्टाचारपूर्ण बातचीत के रूप में हुई।

मुलाकात के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकभवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं। गुमला में वे रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कार्तिक जतरा 2025’ की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More