News Saga Desk
रांची में बुधवार को झारखंड राज्य पुलिस सेवा के छह अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। यह अवसर खास रहा, क्योंकि इन सभी अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर में पदोन्नति मिली है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वयं सभी अधिकारियों को आईपीएस की विशेष बैच पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने का संदेश दिया।
आईपीएस रैंक में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार शामिल हैं। इन अधिकारियों की पदोन्नति से राज्य की पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
No Comment! Be the first one.