झारखंड में नक्सल विरोधी कार्रवाई तेज, तीन नक्सलियों पर इनाम घोषित, घायल जवानों को आर्थिक सहायता

NEWS SAGA DESK

रांची : झारखंड सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को और सख्त करते हुए तीन और नक्सलियों पर इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही नक्सल हिंसा में घायल हुए सीआरपीएफ के दो जवानों को अनुदान राशि प्रदान की गई है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।

तीन नक्सलियों पर इनाम घोषित

सरकार के आदेश के अनुसार चाईबासा जिले की रहने वाली फुलमनी कोड़ा के खिलाफ एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसके अलावा चाईबासा जिला निवासी कोदोमुनि कोड़ा पर भी एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है।
चाईबासा जिले के ही रहने वाले चोगो पूर्ति के खिलाफ भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

नक्सल हिंसा में घायल जवानों को मिली सहायता

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान घायल हुए सुरक्षाबलों के जवानों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी गई है। गुमला जिले के मड़वा पहाड़ पर 13 जुलाई 2021 को नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए सीआरपीएफ जवान विश्वजीत कुंभकार को 2.10 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई है।

वहीं खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में 23 जुलाई 2012 को नक्सलियों की गोलीबारी में घायल हुए सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार को 3.50 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई है।

सरकार के इस फैसले को नक्सलियों के खिलाफ सख्त रुख और सुरक्षाबलों के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More