मनातू थाना क्षेत्र में सड़क हादसा: बाइक फिसलने से चतरा के दो युवकों की मौत

NEWS SAGA DESK

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चतरा जिले के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कसमार निवासी मनोज तुरी (25) और प्रतापपुर निवासी प्रेम भारती (32) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को चार दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर प्रतापपुर से मनातू थाना क्षेत्र के डुमरी गांव गए थे। डुमरी गांव मनोज तुरी का ससुराल बताया जा रहा है। रात में सभी लोग उसी बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मनातू थाना के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

हादसे में मनोज तुरी और प्रेम भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मनातू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेजा। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान एमएमसीएच टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने मृतकों के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More